Breaking News

खुद को समय देने के लिए इस चीज से दूर होंगी परिणीति चोपड़ा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान ज्यादातर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, वहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ रही हैं। ऐसा वह इसलिए कर रही है, ताकि खुद के लिए समय निकाल सके। परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी। परिणीति ने लिखा-‘कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से डेटॉक्स होने की जरूरत है और जरूरी भी है। आप सभी से बाद में भेंट होगी।’

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो वायरल हुआ था। यह तस्वीरें एक मैग्जीन फोटोशूट के दौरान की थी, जिसमें परिणीति चोपड़ा ट्रेडिशनल लुक में थी। परिणीति चोपड़ा ने लिखा था-‘दुल्हन बनकर तैयार हो चुकी हूं, दूल्हे का इंतजार है।’ परिणीति चोपड़ा की पिछली रिलीज फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ थी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ म्ल्होत्रा नजर आए थे।

परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर होंगे। इससे पहले दोनों ‘इशकजादे’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के बायोपिक में नजर आएंगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्रशंसक के ठगी के दावे पर आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया, पोस्ट कर किया सचेत

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक प्रशंसक के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। जानकारी हो कि ...