Breaking News

CM योगी का भौतिक समीक्षा भ्रमण

उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन की एकीकृत कमान कई महीने पहले ही सक्रिय कर दी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी निगरानी व समीक्षा पर ध्यान दे रहे थे। इसके साथ ही राजधानी से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे है। इतना ही नहीं उसके क्रियान्वयन का भी मुख्यमंत्री संज्ञान लेते है। अनलॉक शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री मण्डलों व जनपदों का दौरा कर रहे है। यहां वह समीक्षा बैठकों के साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था भी देखने जाते है। कोरोना के अलावा संचारी रोगों के इलाज व बचाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

श्रमिक व कामगार रोजगार गरीबों को राशन वितरण के सुचारू संचालन पर योगी जोर दे रहे है। नोयडा,सहारनपुर,बरेली के समीपवर्ती जनपदों की समीक्षा बैठकों में कारगर निर्देश दिए गए। योगी ने कहा कि गरीबों को खाद्यान्न वितरण कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाये। विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी को पहुंचाया जाए। सरकार बिना किसी धर्म व जाति के भेदभाव के हर गरीब की मदद कर रही है। सरकार ने बेरोजगार, प्रवासी मजदूरों तथा स्ट्रीट वेंडरों के लिए योजनाएं चलाई हैं।

स्ट्रीट वेंडर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दस हजार रुपये का बैंक लोन दिया जायेगा। आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को स्वतः रोजगार के लिए प्रेरित किया जाए। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत भी कार्य किये जा रहे है। आवासहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं,उनके राशन कार्ड बनवाने में जनप्रतिनिधि मदद करें। श्रमिकों कामगारों को स्थानीय प्रशासन व उद्योगों से समन्वय स्थापित कर रोजगार उपलब्ध कराएं जा रहे है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों कामगारों की सूची तैयार कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्यान्न वितरण की पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया। यूरिया की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही योगी ने स्वास्थ्य दुविधाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक जनपद में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं। संचारी रोगों से लड़ने के लिए मिनी लॉक डाउन में विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संचारी रोगों से जानकारी देने के साथ ही,शुद्ध पेयजल के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाए। संक्रमण पीड़ित व्यक्ति के उपचार हेतु सभी सुविधाएं सुनिश्चित रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी मरीज चिकित्सीय सुविधा वंचित नहीं रहना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नवनिर्मित कोविड उद्घाटन किया।अस्पताल परिसर में बने कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...