Breaking News

बिधूना के सिविल कोर्ट में हुआ पौधारोपण, औषधीय के साथ छायादार पौधे किए गए रोपित, सिविल जज बोलीं पौधे हमें प्राणवायु देते

बिधूना। तहसील मुख्यालय पर स्थित सिविल न्यायालय (जूनियर डिवीजन) परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए #पौधारोपण किया गया। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। वहीं कई पेड़-पौधे औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं।

कस्बा के किशनी रोड़ पर स्थित सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए आज सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना के नेतृत्व में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नेपाल सिंह व न्यायालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा एक सैकड़ा से अधिक छायादार व औषधीय पौधे रोपित किये गये। श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा पौधा रोपण वाले स्थानों पर आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी।

यह भी पढ़े- बिधूना में मनाया गया संविधान दिवस, स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों पर हुई चर्चा

इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना ने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हमने जो पौधे रोपित किये है। उन्हें बचाने के साथ उनका संरक्षण भी करना है। ताकि उनसे हमें प्राणवायु मिलने के साथ छाया भी मिल सके। कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने में सहयोगी हैं।

इसके अलावा हमें फल, फूल व लकड़ी प्रदान करते हैं। जबकि नीम, पीपल, तुलसी, आंवला, अमरूद, महुआ, जामुन, इमली, अर्जुन आदि कई ऐसे पड़े हैं जिनके अंदर औषधीय गुण समाए हुए हैं। इनका प्रयोग जीवन रक्षक दवाओं को बनाने में किया जाता है।

इस मौके पर यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी, एपीओ अनुज कुमार, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, सतीश सक्सेना, अशोक कुमार सिंह सेंगर, अवनीश शाक्य, निरंजन शुक्ला, बीडी शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार राठौर आदि पेशकार मोहम्मद शकील, नाजिर बृजेश कुमार भारती, स्टेनो अरविन्द कुमार, नगर पंचायत से मनोज चतुर्वेदी, श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर की शिक्षिका गरिमा चौहान, श्वेता यादव व संदीप राठौर एवं छात्राएं संजना, नाजिश, सेजल व अनुष्का भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...