Breaking News

बेंगलुरु में पीएम मोदी का 8 किमी का मेगा रोड शो, कांग्रेस पर साधा निशाना, कह डाली ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को बेंगलुरु में शहर के पूर्वी हिस्से में चुनावी प्रचार करते हुए 8 किलोमीटर का रोड शो किया। सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी ने न्यू तिप्पासंद्रा में केम्पेगौड़ा की प्रतिमा से अपनी रैली शुरू की। एचएएल रोड 2 स्टेज और हलासुरु से होते हुए ट्रिनिटी सर्कल पहुंचे। इसके बाद वे शिवमोग्गा पहुंचे। यहां उन्होंने जमसभा को संबोधित किया।

मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के छात्रों को निकालेंगे सीएम योगी, जाने पूरी खबर

पीएम मोदी का मेगा रोड शो

बेंगलुरु में रोड शो के दौरान, सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में समर्थक नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की। चुनावी प्रचार के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हमने 9 वर्षों में किसानों को 2,000 नए प्रकार के बीज उपलब्ध कराए हैं। संकटों के बावजूद हमने कभी देश में खाद की कमी नहीं होने दी। रूस-यूक्रेन संकट के कारण उर्वरक कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई, लेकिन हमने इसे देश के किसानों पर बोझ नहीं आए दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया था।

पहलवानों के धरना-प्रदर्शन के बीच Brijbhushan Sharan Singh का बड़ा बयान, कहा खुद फांसी लगा लूंगा…

कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं बनवाया। इस कारण से लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती थीं, लेकिन भाजपा ने लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया। आज ज्यादा से ज्यादा लड़कियां स्कूल जा रही हैं। कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते।

शिवमोग्गा में पीए मोदी ने कहा कि हमने रोड शो जल्दी किया, क्योंकि आज नीट की परीक्षा थी। कोई भी राजनीतिक दल इतनी जल्दी रैली, जनसभा करने की हिम्मत नहीं करता। मोदी ने कहा, मुझे आज बेंगलुरु की जनता से बहुत प्यार मिला।

About News Room lko

Check Also

‘जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव की अनुमति नहीं’, मुर्शिदाबाद मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ...