Breaking News

पीएनबी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने हॉकी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया

देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने दो हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस समारोह में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के अभिन्न सदस्य और पीएनबी के कर्मचारी अभिषेक और सुखजीत सिंह की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

क्या करन जौहर की कंपनी में सब ठीक चल रहा है? दावा- हिस्सेदारी बेचने के लिए सारेगामा से बातचीत

पीएनबी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने हॉकी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया

दोनों खिलाड़ियों अभिषेक (राष्ट्रमंडल खेल 2022 रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 स्वर्ण पदक विजेता) और सुखजीत सिंह (राष्ट्रमंडल खेल 2022 रजत पदक विजेता, एशियाई खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 और 2024 स्वर्ण पदक विजेता) को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना के प्रतीक स्वरूप प्रत्येक को 25 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि और एक आउट ऑफ टर्न पदोन्नति प्रदान की गई।

यह सम्मान समारोह पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशक बिनोद कुमार, एम परमशिवम, बिभु पी महापात्र, सीवीओ राघवेंद्र कुमार, सीजीएम संजय वार्ष्णेय तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Please watch this video also

खेलों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पीएनबी के सीजीएम संजय वार्ष्णेय ने पीएनबी हॉकी अकादमी हेतु जूनियर हॉकी टीम के लिए 25 खिलाड़ियों तथा पूरे भारत से सीनियर हॉकी टीम के लिए 9 खिलाड़ियों की भर्ती की घोषणा की।

About Samar Saleel

Check Also

महिलाओं को किया जायेगा जागृत- अंजू प्रजापति

अयोध्या। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम ...