Breaking News

एनयूजे उत्तर प्रदेश की आगरा इकाई के अध्यक्ष अरुण रावत और महासचिव पद पर विवेक कुमार जैन मनोनीत

• वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री ताऊ, विनोद भारद्वाज एवं रमेश राय संरक्षक बनाए गए।

आगरा। जयपुर निम्स यूनिवर्सिटी में विगत 26-27 अगस्त को संपन्न हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिट्स (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान एनयूजे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना, प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को महामंत्री और लखनऊ के पत्रकार अनुपम चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

👉रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 18000 रन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री

राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने इस टीम की घोषणा की थी। इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया था।

एनयूजे उत्तर प्रदेश की आगरा इकाई के अध्यक्ष अरुण रावत और महासचिव पद पर विवेक कुमार जैन मनोनीत

इसके बाद से ही एनयूजे (आई) उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करने में जुटा गया था। इसी क्रम में रविवार को एनयूजे उत्तर प्रदेश की आगरा शाखा का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री ताऊ, विनोद भारद्वाज एवं रमेश राय को आगरा शाखा का संरक्षक बनाया गया है।

👉NUJ UP प्रयागराज जिला इकाई पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अरुण रावत अध्यक्ष, विवेक कुमार जैन महासचिव एवं सुभाष जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र वार्ष्णेय एवं आदर्श नंदन गुप्त और विजय बघेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

एनयूजे उत्तर प्रदेश की आगरा इकाई के अध्यक्ष अरुण रावत और महासचिव पद पर विवेक कुमार जैन मनोनीत

सचिव पद के लिए हरिओम रावत, सुनीत कुलश्रेष्ठ आलोक एवम प्रिया जैन को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रमोद अग्रवाल, शरद यादव, डॉक्टर एमसी शर्मा, अमित जैन, प्रभाकर सिंह पाल, अजहर उमरी एवं ध्रुव जैन को चुना गया है। आगरा जनपद के सभी पत्रकारों ने NUJ (UP) की इस नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर ख़ुशी जताते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...