Breaking News

फिल्मी अंदाज में जेल तोड़ Prisoner फरार, तलाश जारी

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक Prisoner कैदी फ़िल्मी अंदाज़ में जेल से फरार हो गया। बताया जा रहा की वह फिल्मो से काफी प्रेरित था और दूसरी बार जेल से भागने में सफल रहा।

हेलिकॉप्टर की मदद से भागा Prisoner

पेरिस के जेल से एक कैदी रेदुअन फैद बड़े ही फ़िल्मी अंदाज़ में जेल से भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक जेल के एक खाली भाग में हेलिकॉप्टर उतरा, जिसमें 2 बंदूकधारी उतरे और 46 वर्षीय फैद को लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा फैद की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – संस्कृति मर्डर केस : वारदात के पूरे क्राइम सीन का हुआ रीक्रिएशन

पुलिस का क्या है कहना

पुलिस ने बताया की फैद भागने से पहले आगंतुकों के लिए बने कक्ष में अपने परिजनों से मिल रहा था। तभी हेलिकॉप्टर जेल में उतरा और उसमे से दो बंदूकधारी कमांडो (असाल्ट राइफल व पुलिस बैच युक्त) उतरे और सेकेंडो में उसे भगा कर ले गए।

  • फैद को 25 साल के कैद की सजा मिली थी।
  • फैद 5 साल में दूसरी बार जेल तोड़ भागा है।
  • वह 2013 में उत्तरी फ्रांस की एक जेल के दरवाजे को डायनामाइट से उड़ाकर भाग निकला था। हालांकि छह हफ्ते बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया था। (एजेेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम: जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत, सऊदी अरब में तैयार हुआ मसौदा

जेद्दाः रूस-यूक्रेन युद्ध मामले पर इस वक्त सऊदी अरब से बड़ी खबर सामने आ रही है। ...