नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल होने के बाद अचानक युवाओं के बीच छा जाने वाली प्रिया प्रकाश की मां ने उन पर रोक लगा दी है। उनकी मां ने यह रोक घबराकर लगाई है।
प्रिया प्रकाश की सुरक्षा को लेकर मां बाप परेशान
जिस तरह से रातों रात फेमस हुई प्रिया प्रकाश उसके बाद से उनकी मां और पिता हैरान हैं। वहीं उनकी नींद भी उड़ी हुई है। उनको अब अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है। जिससे उन्होंने अपनी बेटी पर घर से बाहर निकलने से रोक लगा दी है।
- फिलहाल वो अपने दोस्तों के साथ बाहर नहीं जा रही हैं।
- उनके माता पिता उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
- प्रिया ने कहा, मैं इस रिस्पॉन्स से बहुत खुश हूं।
- लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी बेहद जरूरी है।
- जिम्मेदारी को भी निभाना पड़ता है।