Breaking News

वाराणसी से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई प्रियंका

वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आजमगढ़ के बिलरियागंज जाने के लिए बुधवार की सुबह करीब दस बजे वाराणसी से रवाना हुईं। एलबीएस एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत स्‍थानीय कांग्रेसजनों ने किया और कुछ ही देर में प्रियंका आजमगढ़ के लिए सड़क मार्ग से निकल गईं। बिलरियागंज में करीब डेढ़ घंटे रहेंगी। सीएए के विरोध में धरनारत महिलाओं के बीच दोपहर एक से ढाई बजे तक रहने के बाद वाराणसी लौटेंगी। सुरक्षा के लिहाज से बिलरियागंज में फोर्स की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है।

प्रियंका से दिल्ली चुनाव और कांग्रेस पार्टी सम्बंधित कई प्रश्न मीडियाकर्मियों द्वारा किया गया लेकिन प्रियंका जवाब दिए बगैर केवल हाथ जोड़ते हुए सीधे गाड़ी में बैठ गईं।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को 9.50 पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6 ई 906 से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। उसके बाद मुख्य टर्मिनल भवन से बाहर निकलने पर बाहर पहले से ही मौजूद कांग्रेस के अन्‍य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने दिल्ली में आए चुनाव परिणाम व कांग्रेस पार्टी से संबंधित कई प्रश्न किए लेकिन प्रियंका जवाब दिए बगैर हाथ जोड़ते हुए सीधे गाड़ी में बैठ गईं। प्रियंका 10.05 वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कीं। प्रियंका के आगमन के दौरान के दौरान मुख्य टर्मिनल भवन के बाहर मौजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी किया।

बिलरियागंज के मौलाना अली जौहर पार्क में पांच फरवरी को सीएए के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के धरने के दौरान तड़के हंगामा, बवाल के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़े गए थे। ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय सचिव समेत 20 लोगों की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रतिरोध जारी है। कांग्रेस एवं सपा भी एक दूसरे को निशाने पर लिए हुईं हैं। जिले के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज पहले ही भेज चुके हैं। कांग्रेस भी ऐसा कर चुकी है। राजनीतिक पार्टी के लोग जेल में निरुद्ध लोगों से मिल भी चुके हैं।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...