Breaking News

राघवेंद्र सेवा मंच का बढ़ता जनाधार उत्तरप्रदेश महिला विभाग अध्यक्ष बनी एडवोकेट प्रीती उपाध्याय

उत्तर प्रदेश। सत्य सनातन हिन्दू धर्म की अलख जगाने वाली प्रमुख संस्था राघवेंद्र सेवा मंच के संस्थापक व रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने एडवोकेट प्रीति उपाध्याय को राघवेंद्र सेवा मंच का उत्तरप्रदेश महिला विभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

उनके साथ उत्तरप्रदेश महिला विभाग उपाध्यक्ष कविता पाण्डे महासचिव मीरा पाण्डेय सचिव सुलोचना तिवारी कोषाध्यक्ष ज्योति उपाध्याय संगठन मंत्री साधना पांडेय प्रचारमंत्री पूनम पाण्डेय तथा सदस्य निशा तिवारी छाया मिश्र की भी नियुक्ति की गयी।

उत्तरप्रदेश महिला विभाग कमेटी गठन के उपलक्ष्य में महिलाओं को मुप्त साड़ी वितरण भी नवनियुक्त महिलायों के द्वारा किया गया दिनांक 9 जुलाई 2022 दिन शनिवार को नालासोपारा राघवेंद्र सेवा मंच के केंद्रीय कार्यालय पर सैकड़ो राम भक्तो के उपस्थिति में सुप्रसिद्ध मानस गायक कृष्णा तिवारी व उनके सहयोगियों के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पूर्ण हुआ।

राघवेंद्र सेवा मंच के बरिस्ट पदाधिकारियों में नागेन्द्र मिश्र जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र चौबे, जितेंद्र मिश्र, संजय चौबे, अखिल मिश्र, शेषमणि दुबे, राजन पाठक, सरोजा तिवारी, पुजा राज सिंह आदि प्रमुख मंच के पदाधिकारि उपस्थित रहे। वही नवनियुक्त उत्तरप्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रिति उपाध्याय उपाध्यक्ष, कविता पांडेय ने रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र का शाल पुष्पगुच्छ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। राघवेंद्र सेवा मंच के रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने नवनियुक्त सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

About reporter

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...