Breaking News

‘एससी-एसटी फंड का दुरुपयोग दिखा रहा राहुल का दोहरा चरित्र’; भाजपा ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

बंगलूरू:  एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को एससी एसटी के कल्याण के लिए निर्धारित फंड का दुरुपयोग चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करने में करने का आरोप लगाया। कानूनी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है वह संविधान का उल्लंघन है। यह राहुल गांधी का दोहरा मानदंड को दर्शाता है।

भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए निर्धारित फंड का दुरुपयोग राज्य चुनावों के दौरान राहुल गांधी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए करने का आरोप लगाया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जो कर रही है, वह संविधान का उल्लंघन है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “कर्नाटक की जनता को धोखा दिया जा रहा है। राहुल गांधी के दोहरे मानदंडों का खुलासा हो गया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी संविधान की एक प्रति लेकर घूम रहे हैं, जबकि राज्य में संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि दावा किया कि एससी और एसटी कल्याण के लिए निर्धारित 39,121 करोड़ रुपये में से 14,730 करोड़ रुपये से अधिक का उपयोग कांग्रेस द्वारा 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी गारंटी के तहत किए गए विभिन्न रियायतों को लागू करने के लिए किया गया है। वहीं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष पर फर्जी कहानी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे कुछ सीटें जीतने में सफल हो सकते हैं, लेकिन लोगों का दिल कभी नहीं जीत सकते।”

About News Desk (P)

Check Also

‘जज शेखर यादव को बचा रही सरकार’, महाभियोग नोटिस पर निष्क्रियता को लेकर सिब्बल ने धनखड़ की आलोचना

नई दिल्ली:  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को सवाल उठाया कि सभापति जगदीप धनखड़ ...