Breaking News

राजेन्द्र यादव ने लगाया भाजपा पर मतदान में धाँधली का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के छः चरणों के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है।

उन्होंने कहा कि किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने समाजवादी पार्टी और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब उनके अच्छे दिन जानेे वाले है और जनता के अच्छे दिन आने वाले है।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा अपनी हार को नजदीक देखकर भाजपा नेतृत्व अब दबंगों और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। इसके लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को ये शिकायतें लिखित पत्र द्वारा दे दी गई है कि कई जनपदों के बूथो पर ईवीएम में खराबी की बड़ें पैमाने पर शिकायतें मिली है। मतदाता परेशान होते रहे, कई स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के बांसी में बूथ संख्या 96 पर ईवीएम में वीप की आवाज नहीं आती रही। बस्ती के कप्तानगंज की बूथ संख्या 416 पर ईवीएम में साइकिल निशान बटन पर फेवीकोल डाल दिया गया। रामकोला के बूथ नं0 344 पर भाजपा के अलावा किसी पार्टी का बटन काम नहीं कर रहा है। कुशीनगर के तमकुहीराज के बूथ संख्या 21 पर ईवीएम में न तो साइकिल बटन दबा और न लाईट जली।

राजेन्द्र चौधरी ने यह भी कहा कि जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज के बूथ संख्या 36 पर मतदान अधिकारी फर्जी मतदान करा रहे है जबकि 96, 97 पर भाजपा के बूथ एजेंट तिवारी जी बूथ पर भाजपा का प्रचार करते दिखे। सिद्धार्थनगर के इटवा में बूथ संख्या 38 पर पुलिसकर्मी जांच के नाम पर मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं। यहीं इटवा के बूथ संख्या 171, 375 पर भाजपाई फर्जी मतदान करा रहे हैं। बूथ संख्या 375 पर भाजपा मंत्री सतीश द्विवेदी स्वयं बैठकर फर्जी बोटिंग कराते दिखे है।

राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक, शोहरतगढ़ के बूथ संख्या 393 पर होमगार्ड जवान भाजपा के पक्ष में काम करते मिले। जनपद महाराजगंज के सिसवा में बूथ संख्या 37 पर एनसीसी कैडेट भगवा रंग का आईकार्ड गले में डाले मतदान स्थलों पर घूमते मिले जो भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करते रहे। बलरामपुर जनपद के बूथ संख्या 25 पर मतदाताओं को नाम/पहचान पत्र में थोड़ी-थोड़ी तकनीकी कमियों के कारण वोट नहीं डालने दिया गया। बलिया के बूथ संख्या 255 पर भाजपा ने फर्जी मतदान कराया।

जनपद अम्बेडकरनगर के जलालपुर के बूथ संख्या 430 केबारे में बात करते हुए चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों ने स्वयं वाहनों से आए मतदाताओं के वाहन पंक्चर कर दिए। बस्ती में रुधौली के बूथ संख्या 97 पर भाजपा कार्यकर्ता जगराम स्वयं को पत्रकार बताकर कैमरे के साथ बूथ में प्रवेश कर गए। जनपद गोरखपुर के बूथ संख्या 302 पर थानाध्यक्ष भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान कराते रहे।

देवरिया के बूथ संख्या 41,42 में ग्राम प्रधान भाजपा कार्यकर्ता बना हुआ है। बलिया के बैरिया के बूथ संख्या 181,182 पर तैनात चौकी इंचार्ज लालगंज ने मतदाताओं को अपमानित करके चुनाव प्रभावित किया। बलरामपुर में बूथ संख्या 401 पर भाजपा के गुंडे राजेश व पप्पू सिंह विपक्ष के लोगों को घरों में जाकर मारा है। महाराजगंज में नौतनवा की बूथ संख्या 29 पर बसपा के पक्ष में वोट के लिए ग्राम प्रधान दबाव बना रहा है।

देवरिया जनपद के पत्थरदेवा में बूथ संख्या 210, 211 पर खुद भाजपा के मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समर्थक दबंगई से फर्जी मतदान कराते दिखे हैं। सिद्धार्थनगर के इटवा के बूथ संख्या 14, 15 पर दिव्यांग व नेत्रहीनों के वोट भाजपा का बूथ एजेंट डलवा रहे हैं। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर भाजपा के विरोधी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। जिससे ऐसे तमाम लोग मतदान से वंचित रह गये। फिर भी समाजवादी सरकार बनने से भाजपा रोक नहीं सकेगी।

गोरखपुर जनपद की विधान सभा चिल्लूपार के बूथ संख्या 221 पर भाजपा के पक्ष में मतदान कर्मी ही वोट डलवा रहे हैं। गोरखपुर शहर के बूथ संख्या 408, 419, 420 एवं 421 पर समाजवादी पार्टी के एजेन्ट को मतदान केन्द्र पर नहीं जाने दिया गया। टाण्डा के बूथ संख्या 137,138 पर मतदान कर्मी मनचाहे निशान पर वोट डलवाते दिखाई दिए। इसी तरह की तमाम शिकायतें मिल रही हैं। चुनाव आयोग से इनका संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...