Breaking News

गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा होने तक “किसान संदेश अभियान” को जारी रखेगा राष्ट्रीय लोकदल- मनजीत सिंह

लखनऊ। प्रदेश के गन्ना किसानों को जब तक गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं होती तब तक किसान संदेश अभियान को व्यापक रूप से चलाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह का निर्देश है कि गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य की घोषणा जब तक नहीं होगी, जब तक उनके बकाया का भुगतान नहीं होगा तब तक किसान संदेश अभियान के माध्यम से प्रदेश की गूंगी बहरी और सोई हुयी सरकार को राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश का किसान जगाने का कार्य करेगा।

श्री सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को किसानों के द्वारा पोस्ट ऑफिस में किसान संदेश अभियान के प्रपत्र मुख्यमंत्री जी के लिए भेजे जाएंगे तथा 27 जनवरी को हैशटैग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को प्रदेश में बडी तादाद में किसान किसान संदेश पत्र मुख्यमंत्री को भेजेगे। जब तक किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा और गन्ना किसानों की समस्याओं का हल नहीं हो जाता राष्ट्रीय लोकदल शांत बैठने वाला नहीं है।

दिल्ली के इस इलाके में दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के लिखे नारे

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसानों के साथ साथ युवा भी परेशान है रोजगार की तलाश में युवा वर्ग दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं लेकिन सरकार मूक बधिर बनकर सिर्फ तमाशा देखती है। मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेकर त्वरित जनहित में आवश्यक कदम उठाने चाहिए। क्योंकि देश एवं प्रदेश की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...