Breaking News

साकार हो रहा है पांच सदी का सपना

  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा पर भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता है। उसके अनुसार यह विषय भारतीय संस्कृति तक सीमित नहीं है। बल्कि इसमें समर्थ सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना शामिल है। यह बहुआयामी विचार है। इन पर एक साथ कार्य करना संभव है। केंद्र व उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकारों ने इसे चरितार्थ करके दिखाया भी है। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

इसके साथ ही गरीबों को आवास देने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। ऐसे सभी कार्य एक साथ सरकार की प्राथमिकता में रहे है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को भाजपा ने सदैव जन आस्था का विषय माना है। अन्य सभी पार्टियों का रुख इसके प्रति नितांत नकारात्मक रहा है। अंतिम समय तक मंदिर निर्माण में बाधा डालने का प्रयास किया गया था। लेकिन उनके सभी प्रयास निष्फल रहे।

योगी ने पांच वर्ष पहले कहा था कि राम लला हम आएंगे और मंदिर भव्य बनाएंगे। राममंदिर का निर्माण का कार्य किसी अन्य पार्टी की सरकार में संभव ही नहीं था। क्योंकि वह इस विषय को वोटबैंक राजनीति से ऊपर उठकर देखने का साहस नहीं दिखा सकते थे। इसके पहले योगी सरकार ने फैजाबाद को उसका पुराना गौरव प्रदान किया था। इसका नाम बदलकर अयोध्या किया गया। अब अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार भी हो जाएगा। आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है। जबकि सपा की सरकार में राम भक्तों पर गोली चली थी।

यही नहीं सत्ता में आने के बाद सपा सरकार ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था। लोक कल्याण की योजनाओं में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। केवल अयोध्या में करीब साढ़े अड़तालीस हजार गरीबों को आवास दिए गए। यहां के पचास हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया।

एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट प्रदान की जा रही है। दुबारा सरकार बनने पर दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट दी जाएगी।भाजपा की सरकार ही संकट के समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। कोरोना कालखंड में भाजपा ही लोगों की मदद करने के लिए आगे आयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर में हर उस जगह को लेकर सक्रिय रहे जहां कोरोना संक्रमण फैल रहा था। योगी आदित्यनाथ ने भी प्रत्येक जिले का दौरा किया था। सभी जनपदों में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया था।

फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। संकट में सभी को डबल डोज राशन प्रदान किया गया। जिससे उनको किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

लॉक डाउन के दौरान कम्युनिटी किचेन शुरू करने वाला यूपी पहला राज्य था। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रदेश में एक बार फिर मजबूत और दमदार भाजपा सरकार बनेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर एक हाथ में विकास की छड़ी होगी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। साथ ही माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।

योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक व विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया है। विगत पांच वर्षों के दौरान इस दिशा में प्रगति हुई है। यदि उन्हें पुनः जनादेश मिला तो यह यात्रा तेजी से आगे बढ़ेगी।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- 27 से 29 अप्रैल के बीच फाइनल होगा टिकट, मेरी जीत पक्की

हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट कैसरगंज में पांचवें चरण में वोटिंग है। यहां 26 अप्रैल से नामांकन ...