Breaking News

जन सुझाव पर आधारित संकल्प

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

केंद्र व प्रदेश सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धियों ने भाजपा का उत्साह बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश का योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले कोई स्थान नहीं रहता था। आज पैंतालीस विकास व कल्याणकारी योजनाओं में उत्तर प्रदेश शिखर पर है। पांच वर्षों के दौरान सरकार ने उत्तर प्रदेश को इस उल्लेखनीय मुकाम पर पहुंचाया है। इस स्थिति ने सरकार व पार्टी दोनों की जिम्मेदारी बढा दी है। यहां कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। सत्ता पक्ष को अपनी स्थिति मजबूत रखते हुए प्रदेश को आगे बढाने का प्रयास करना है।

इसके दृष्टिगत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा रहा है। इसके साथ ही अगले कार्यकाल के लिए कार्ययोजना का भी निर्मांण कर रही है। इसके लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित करने का अभियान शुरू किया गया।

सुझाव आपका संकल्प हमारा वस्तुतः एक विचार अभियान है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले चुनाव के पहले भी भाजपा ने जनता से अनेक वादे किए थे। जनादेश मिलने के बाद सरकार ने इन वादों को संकल्प के रूप में क्रियान्वित किया। सरकार बनने के सौ दिन बाद ही अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

यह परम्परा बनाये रखी। पिछले दिनों सरकार ने साढ़े चार वर्ष का रिपोर्ट कार्य जारी किया था। जनता के प्रति जबाबदेही पर अमल किया।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी बोले- रामगोपाल को राम मंदिर अच्छा नहीं लगेगा, ये तो आतंकवादियों को जेल से छुड़ाते थे

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने फर्रुखाबाद ...