Breaking News

ऋषि त्रिवेदी हिन्दू महासभा यूपी के प्रभारी नियुक्त, प्रदेश में होगा संगठनात्मक विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को धार देने और सन्निकट वार्ड चुनावों में हिन्दू महासभा की जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए लखनऊ के ऋषि त्रिवेदी को हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ऋषि त्रिवेदी की नियुक्ति के साथ ही प्रभारी पद पर नियुक्ति का लंबा इंतजार समाप्त हो गया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव , राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा और राष्ट्रीय मंत्री (उत्तर भारत संभाग) केशव चौहान से विचार विमर्श करने के बाद ऋषि त्रिवेदी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पियूष कांत वर्मा, प्रदेश महामंत्री अनुपम मिश्र और प्रदेश संगठन मंत्री अनिकेत अग्रवाल सहित सम्पूर्ण प्रदेश कार्यसमिति को ऋषि त्रिवेदी की योजनाओं और कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री जी महाराज ने दी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के अनुसार ऋषि त्रिवेदी को एक माह में प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर जिला स्तर पर 40 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया गया है। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी ऋषि त्रिवेदी ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वो उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सहयोग और विश्वास से प्रदेश में महासभा का संगठनात्मक विस्तार करेंगे।

उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन पर मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर जिला स्तरीय कार्यसमिति के गठन के दिशा निर्देश को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रभारियों के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने और जिलाध्यक्षों का संवैधानिक निर्वाचन करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के “जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई” के संदेश को आत्मसात कर संगठनात्मक रणनीति बनाने का संकल्प लिया।

हिन्दू महासभा अयोध्या जनपद अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र और हिन्दू युवक सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गीरिबल प्रताप सिंह सहित विभिन्न प्रदेश एवम् जिला पदाधिकारियों ने ऋषि कुमार त्रिवेदी के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर शुभकामनाए देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में हिन्दू महासभा का प्रदेश संगठनात्मक ढांचा सशक्त होगा और विधानसभा चुनाव 2022 में हिन्दू महासभा का प्रदेश विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगा।

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...