Breaking News

आरएलडी अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बुलाई विधानसभा पदाधिकारीयों की अहम मीटिंग

लखनऊ(ब्यूरो)। यूपी की राजधानी लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने के लिए महानगर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी और अहम मीटिंग का आयोजन हुआ।

आरएलडी अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बुलाई विधानसभा पदाधिकारीयों की अहम मीटिंग

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी के आवाहन पर आयोजित इस अहम मीटिंग में सभी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने एक स्वर में आरएलडी को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग के मुख्य बिंदु

1- नगर के पदाधिकारियों का आपस में परिचय।
2-राष्ट्रीय लोकदल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाना।
3- नगर की समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा।
4- नगर में पार्टी को तेजी से सक्रियता में लाना।
5- नगर के 110 वार्डों में हर हफ्ते 1 वार्ड में मीटिंग करना।
6- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना।
7- भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए मजबूत प्रत्याशियों को तैयार करना।
8- मौजूदा सरकार के किए हुए घोटालों तथा तुष्टीकरण की राजनीति पर आम जनता को जागरूक करना।
9- राष्ट्रीय लोकदल के नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सुझाव व शिकायतें।

इस मीटिंग में प्रमुख रूप से रोहित सैनी, कृष्णपाल पांडे, डॉ एसपी पाठक, मनीष सिंह, आदित्य सिंह राठौड़, रिपुंजय शर्मा, विवेक सिंह परिहार, महफूज अख्तर खान, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, बाबू भाई, अश्विनी यादव, कुलदीप दुबे, अनिल सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...