चाचौड़ा। केरल सदी की सबसे बड़ी तबाही से इस वक्त जूझ रहा है। अबतक 370 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 6 लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। हजारों मकान बाढ़ के पानी में समा गए हैं, चारों ओर केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। जब भी देश पर इस प्रकार की आपदा आती है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहयोग के लिए हर समय तत्पर रहता है। अनेक स्वयंसेवक Kerala floods में सहयोग करते हुए शहीद हो चुके हैं। एक तरफ जहां सेना भगवान बनकर लोगों की मदद कर रही है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अपने सेवा प्रकल्प सेवा भारती के माध्यम से संपूर्ण देश में समाज से केरल बाढ़ आपदा सहायता हेतु समाज से सहयोग ले रहा है।
Kerala floods : शाखाओं पर हो रहे सहयोग निधि संग्रह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंपावती बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा केरल में हुई इस आपदा को देखते हुए नगर चाचौड़ा में स्वयंसेवकों ,व्यवसायियों एवं समाज के अन्य लोगों से सहायता हेतु सहयोग राशि एकत्रित की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राघोगढ़ जिले की सभी 40 शाखाओं पर सहयोग निधि संग्रह का संपर्क चल रहा है। संपूर्ण राशि एवं पत्रक एकत्रित कर सम्पूर्ण राशि जमा की जा रही है।
केरल बाढ़ आपदा राहत सहायता हेतु नगर में संपर्क कर सहयोग राशि लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सम्पर्क टोली में मनोज यादव, मुकेश संत, सुमित गुर्जर, हेमंत सैनी, मनीष जावा ,मनोज गुर्जर,करतार यादव ,विनायक सेन,शिवम राठौर,धर्मेन्द्र मोंगिया आदि स्वयंसेवकों ने केरल बाढ़ से जूझ रहे जनमानस के लिए सहायता राशि एकत्रित की।
बाढ़ पीड़ितों के लिए उठने लगे ब्लॉक से हाथ
केरल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए चाचौड़ा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य आगे आने लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों द्वारा चाचौड़ा के बाजार में धन संग्रह किया। इस धन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रकल्प – सेवा भारती भोपाल के बैंक खाते में जमा कर बैंक के माध्यम से केरल भेजी जाएगी।
![विष्णु शाक्यवार](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2018/02/विष्णु-शाक्यवार-199x300.jpg)