Breaking News

संकट मोचन वृषभ व मकर राशि के जातकों को संकट से दिलायेंगे मुक्ति एवं शनिदेव की नजरें आज इन राशि वालों का करेंगी पीछा

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, वहीं शनि ग्रह माता काली के अधिपत्य वाला ग्रह माना जाता हैं। कुंडली में शनि को दुख का कारक माना गया है, लेकिन वहीं शनि जिस पर प्रसन्न हो जाता है उसे रंक से राजा तक बना देता है। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव शनिदेव हैं, वहीं इस ग्रह पर वर्चस्व होने के चलते माता काली का भी इस दिन पूजन करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

2. वृषभ राशि पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

3. मिथुन राशि –आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

4. कर्क राशि बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

5. सिंह राशि दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

6. कन्या राशि –मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

7. तुला राशि –अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

9. धनु राशि जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

10. मक़र राशि आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें नहीं तो अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

11. कुम्भ राशि समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

12. मीन राशि संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।


??आज का पंचांग-12 दिसम्बर 2020??
तिथि त्रयोदशी – 27:55:09 तक
नक्षत्र विशाखा – 28:05:18 तक
करण गर – 17:30:11 तक, वणिज – 27:55:09 तक
पक्ष कृष्ण
योग अतिगंड – 12:05:21 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:04:38
सूर्यास्त 17:25:26

?चन्द्र राशि तुला – 22:41:55 तक
चन्द्रोदय 29:18:59
चन्द्रास्त 15:31:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:20:47

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 07:04:38 से 07:46:02 तक, 07:46:02 से 08:27:25 तक
कुलिक 07:46:02 से 08:27:25 तक
कंटक 11:54:21 से 12:35:44 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:17:07 से 13:58:30 तक
यमघण्ट 14:39:54 से 15:21:17 तक
यमगण्ड 13:32:38 से 14:50:14 तक
गुलिक काल 07:04:38 से 08:22:15 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:44:21 से 12:25:44 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...