Breaking News

3000 साल पुरानी कॉफिन से निकली Mummy की आवाज को वैज्ञानिकों ने किया रिकॉर्ड, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

हमने अक्सर फिल्मों में बड़े बक्से में कैद की गई मम्मी को देखा है। फिल्मों में ममी के डरावनी स्वरूपों को देखा होगा और उनकी अजीबोगरीब आवाजें सुनी होंगी। पर सच ये हैं कि मिस्र में जिन्हें ममी के रूप में रखा गया है वे हजारों साल पहले की सभ्यता के इंसान थे। गीत गाते थे बातें करते थे और दर्द में कराहते थे। अब वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक ममी की आवाज को रिकॉर्ड किया है। ये ममी अपने जमाने का गायक और वक्ता था।

जानकारी के मुताबकि यूके में स्थित लीड्स सिटी म्यूजियम में एक ममी रखी है। यह करीब 3000 साल पुरानी है। इस ममी का नाम है नीसियामुन। यह मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के समय का पुजारी और पत्रकार था। अब वैज्ञानिकों ने इसकी आवाज को रिकॉर्ड किया है। इस आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए वैज्ञानिकों ने पहले नीसियामुन के गले की सीटी स्कैन किया. इसके बाद थ्रीडी प्रिंटर से उसका वोकल कॉर्ड बनाई। फिर इसमें से आवाज निकाली गई। यह आवाज कराहने जैसी है।

इस मामले में वैज्ञानिक डेविड होवार्ड का कहना है कि हमने वोकल कॉर्ड बनाने के लिए ममी का सीटी स्कैन किया। जिसमें पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था। इस वजह से हमारा बनाया मॉडल भी वैसा ही बना। उसकी जीभ का कुछ हिस्सा क्यों गायब है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन अक्सर जब हवा ममी से पास होती थी, उसके मुंह से ऐसी ही आवाज आती थी। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न उसके गले का थ्रीडी मॉडल बनाकर आवाज निकाली जाए। हमें वैसी ही आवाज सुनाई दी। इस मॉडल से निकलने वाली आवाज ऐसे लगती है कि जैसे नीसियामुन कराह रहा हो।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...