Breaking News

सपा से शिवानी सिंह बनी लालगंज ब्लाक प्रमुख

लालगंज/रायबरेली। प्रतिष्ठा बन चुके लालगंज ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे पूर्व विधायक राजा अजय की पुत्रवधू सिवानी सिंह पत्नी दिव्याम्बर सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्यासी उषा सिंह को आठ मतों से हराकर प्रमुख की कुर्सी हथिया ली है।प्रसासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के बीच शनिवार को 11 बजे ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिये मतगणना प्रारम्भ हुयी।

एक एक करके बीडीसी वोट डालने आते रहे और करीब दो बजे सभी 81 बीडीसी सदस्यों ने अपने मतदान का उपयोग कर लिया था। तीन बजे मतगणना प्रारम्भ हुयी।आधे घंटे बाद ही मतगणना का रिजल्ट आ गया। एसडीएम लालगंज विनय मिश्रा ने बताया कि सपा समर्थित प्रत्यासी सिवानी सिंह को 43 वोट मिले और दूसरे नम्बर पर रही उषा सिंह को 35 वोटों से ही संतोष करना पडा। वहीं सरेनी ब्लाक मे भी कांगे्रस समर्थित प्रत्यासी ने भाजपा समर्थित प्रत्यासी को हराकर ब्लाक प्रमुख की सीट पर कब्जा कर लिया है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर आज दोपहर बाद से 22 घंटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

राम नगरी में यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी लागू। अयोध्या। राम नवमी व मेला के मद्देनजर ...