Breaking News

शिवपाल के सहयोगी ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही शिवपाल यादव के अनेक सहयोगी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. इनमें अजय त्रिपाठी मुन्ना भी शामिल थे। अंततः उन्होंने भाजपा का थाम लिया। प्रगति शील समाजवादी पार्टी में महासचिव व सपा में तीन बार प्रदेश सचिव रहे सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना व उनके समर्थकों को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। बृजेश पाठक ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रति समर्पित है।

अजय त्रिपाठी मुन्ना

इससे प्रभावित होकर ही विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। वह लोक कल्याण की इस यात्रा में सहभागी बन रहे हैं. जनसेवा का संकल्प ले रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय के चुनाव में भी जनता विपक्ष का सुपड़ा साफ कर देगी। बृजेश पाठक ने कहा कि हताश व निराश विपक्ष के नेता जमीन पर कहीं नजर नही आ रहे है. उनका जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नही है।

ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं में भी मायूसी है। दूसरी तरफ भाजपा पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ नगर निकाय के चुनाव में मैदान में डटी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला,भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता,

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश शुक्ला, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शेर जंग सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश महासचिव काशीराम रावत, प्रसपा के पूर्व पार्षद व पूर्व प्रमुख महासचिव अजय अवस्थी बन्टी, प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रसपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ सिंह, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव शशिकान्त मिश्रा,

प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव व किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी प्रशान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम दवन पटवा, प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव विमल यादव, मोहान विधानसभा से पूर्व विधान प्रत्याशी नीतू कनौजिया, सपा के संस्थापक सदस्य मनोज तिवारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

रिपोर्ट- डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस की मेजबानी में 15-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय यूथ मीटिंग प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित 15-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय यूथ मीटिंग में अमेरिका, जर्मनी, ...