Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : नगर निगम की ओर से ज़ोन-2 और ज़ोन- 8 की बाज़ारों में चलाया गया अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर नगर एवं मालवीय नगर में क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य से जन जागरूक अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 2 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू0 1200 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड इब्राहिमपुर के वृन्दावन मार्केट में विद्यावती तृतीय के सेक्टर आई मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 500 ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू0 2000 /- शमन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक आर एस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 2.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 3200 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत… चीत्कार उठे घरवाले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की ...