Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : नगर निगम ने तेलीबाग बाज़ार में 300 ग्राम प्लास्तिक की ज़ब्त और वसूले 8500 रुपये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत राजाबाजार वार्ड में मेडिकल कॉलेज चौराहें के आस-पास चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 1.5 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू0 600 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : नगर निगम ने तेलीबाग बाज़ार में 300 ग्राम प्लास्तिक की ज़ब्त और वसूले 8500 रुपये

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 800 ग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू०- 1000 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व शिवेन्द्र मिश्रा जोनल सेनेटरी अधिकारी पेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा व विजेता द्विवेदी, नगर निगम, 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड विद्यावती तृतीय में पावर हाउस चौराहे के आस-पास व खरिका प्रथम के तेलीबाग मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से चलाये गए अभियान में लगभग 300 ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू० 8500/- शमन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक आर एस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 2.7 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 10,100 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

75 करोड़ रुपये से होगा भीड़ प्रबंधन, अमेरिका और इटली के इन शहरों का भी नाम

काशी के भीड़ प्रबंधन का समाधान निकालने के लिए विश्व भर के इनोवेटर्स को आमंत्रित ...