Breaking News

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा,चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लेगी हिस्सा

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दोपहर में पहुंचीं। फुरसतगंज एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के घर जाकर सोनिया व प्रियंका ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 30 दिसंबर को अजय पाल के इकलौते बेटे अर्नोराज  ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। करीब आधे घंटे के बाद सोनिया व प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस रवाना हो गईं।भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोनिया-प्रियंका गांधी कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी शामिल होंगे।
2019 के लोकसभा में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल रायबरेली सीट जीतने में कामयाब हुई थी। इस सीट पर खुद सोनियां गांधी चुनाव में थीं। चुनाव जीतने के बाद सोनिया आई थीं। उसके बाद यह उनका दूसरा दौरा है।बीते 20 जनवरी से भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 20 व 21 जनवरी को बुंदेलखंड व पूर्वांचल के पार्टी पदाधिकारियों और 23, 24 जनवरी को पक्षिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण चलेगा। इस दौरान यूपी में संगठन में जान फूंकने व सरकार के खिलाफ मुखर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार होगी।किसानों के मद्दे पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन की तैयारी में है।
किसानों की समस्या को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान होगा। इसके बाद यूपी के अलग-अलग हिस्सों में किसानों की रैली होगी, जिसकी अगुवाई खुद प्रियंका गांधी करेंगी। यह पहला आंदोलन होगा, जिसकी अगुवाई खुद प्रियंका करने वाली हैं। एक हफ्ते के भीतर आंदोलन की रणनीति का ऐलान कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...