Breaking News

पुण्यतिथि पर समाज सेविका सरोज सिंह निडर का भावपूर्ण स्मरण

फिरोजाबाद। वरिष्ठ समाज सेविका सरोज सिंह निडर का पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।

अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता, क्या इंसानों पर भी मंडरा रहा खतरा, जाने पूरी खबर

साहित्य सरोज सेवा संस्थान के तत्वावधान में एसआरके महाविद्यालय BEd कैंपस में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार पत्रकार विविधता एवं शिक्षाविदों का सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद जैन ने कहा कि सरोज सिंह निडर एक विदुषी नारी थी। उनके हृदय में समाज में अभावग्रस्त जीवन जीने वाले लोगों के प्रति अपार स्नेह था।शिक्षाविद पंडित हरिकिशोर दीक्षित ने कहा कि सरोज एक अच्छी गृहिणी होने के साथ साथ अच्छी समाज सेविका भी थीं।

राष्ट्रपति ने किया ग्लोबल समिट का समापन

अध्यक्षता कर रहे हरिओम प्रकाश शर्मा आचार्य ने कहा कि ओमपाल सिंह निडर की तरक्की में सरोज सिंह का बहुत बड़ा योगदान था। इस मौके पर अरविंद बघेल, जगदीश प्रसाद शर्मा एडवोकेट, प्रांजल प्रताप, सुरेश कन्हैयानी, देवीराम यादव, वीरेंद्र प्रताप, डॉ उमाशंकर गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, ममता सिंह, कल्पना राजौरिया, चन्द्रकान्ता शंखवार, शैफाली राघव, अलका सिंह राघव, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, प्रमोद राजपूत, सीताराम शर्मा, सोनी शिवहरे, अवनीश गुप्ता, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास शंखवार ने किया।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...