Breaking News

2022 में सपा की बनेगी यूपी में सरकार : सुरेश निर्मल

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सलोन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चौ. सुरेश कुमार निर्मल ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के सलोन, परशदेपुर, बेवल, मधुकरपुर में वृक्षारोपण, मिष्ठान वितरण कर, केक काटकर एवं गोष्ठी कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का 49वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना के साथ एक-दूसरे से खुशियाँ बाँटी।  इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता चौ. सुरेश कुमार निर्मल ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार में त्राहि-त्राहि कर रही है।  कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।  अपराधी बेलगाम है।  बेरोजगारी, भुखमरी, लाचारी बढ़ रही है।  महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है।
प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है 2022 में मुख्यमंत्री पुनः अखिलेश यादव होंगे।  यूपी में 2022 में सपा का परचम लहरायेगा।  इस अवसर पर  प्रदीप तिवारी, डा. रामेश्वर यादव, जितेन्द्र, अनूप, पुष्पेन्द्र, पुत्तन यादव, सुरेन्द्र चौरसिया, विनोद यादव, धीरज पासी, चौ. आनन्द, अवधेश गुप्ता, ठाकुर आजाद सिंह, राजेश यादव, मो. अशरफ, संदीप निर्मल, जगदीश प्रसाद मौर्या, संतोष सोनकर, मो0 नसीर, मो. राकिब, भानू प्रताप सिंह, मो. अशफाक चेयरमैन सलोन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...