Breaking News

दंगल गर्ल से छेड़छाड़ के आरोपी ने दी सफाई, बोला गलती से लगा पैर

नई दिल्ली। दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में शारीरिक छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना घटित हुई। 17 साल की जायरा मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अदाकारा जायरा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों को मा​नसिक आघात का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी अपलोड किया है। जिसमें घटना की सारी हकीकत सामने दिखाई पड़ रही है। दरअसल शनिवार रात दिल्ली से मुंबई जाते समय विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में अदाकारा जायरा वसीम से छेड़छाड़ की गई थी। जायरा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम सचदेवा है और वह अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। उसने पूरे मामले की सफाई देते हुए कहा कि वह काफी थका हुआ था। जिससे फ्लाइट में सो गया था। पेशे से बिजनेसमैन विकास ने पुलिस को बताया कि वह अंत्येष्टि में गए थे। लंबे समय से वह सो नहीं पाये थे। उन्होंने विमान में केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब ना करने की बात कही और फ्लाइट में खाना भी नहीं लिया। पुलिस ने कहा कि अगर जांच में आरोपी दोषी पाया गया तो एयरलाइन दोषी के खि‍लाफ नो फ्लाई नियम की प्रक्रि‍या का पालन करते हुए कार्यवाही शुरू कर देगी। क्रू मेंबर्स ने जायरा और उनकी मां से पूछा था, लेकिन उन्होंने शि‍कायत दर्ज करवाने से इंकार कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...