Breaking News

अयोध्या के मिल्कीपुर में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का सूर्य प्रताप शाही ने किया भूमि पूजन

अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने मिल्कीपुर के अंजरौली मजरे टडिया में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से गौ माता पूजा कर मिष्ठान व फल खिलाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के नवमी के शुभ अवसर पर अंजरौली और कोटिया गांव में निराश्रित गौबंशो को संरक्षित करने के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपए की लागत से दो गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास शुक्रवार किया गया।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी-नवमी की दी बधाई, बोले- नारी सम्मान से समाज होता है शक्तिमान

उन्होंने अधिकारियों से कहा की दशहरा की छुट्टी के बाद से इस गौशाला का निर्माण कार्य में तेजी लाए। मिल्कीपुर में एक बर्ष के अंदर तीन गौशालाओ का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो की समस्याओं को देखते हुए अकमा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल की व्यवस्था की गई है जिसमे मौके पर 350 से अधिक गौबांशो को संरक्षित किया गया है। और उसमे चारा, भूसा की व्यवस्था कराई गई है। कहा की अंजरौली की गौशाला में 500 गौबंशो को रखने की क्षमता है। तीनो गौशालाओं में 2 हजार से अधिक गौबांशो को रखने का कार्य किया जाएगा।

अयोध्या के मिल्कीपुर में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का सूर्य प्रताप शाही ने किया भूमि पूजन

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा अभी हाल में ही मिल्कीपुर के लिए 30 सड़के दी है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अधिकारियो को इस बात का निर्देश दिया है कि आचार संहिता का सड़क निर्माण कार्य में असर न पड़े , जल्द कार्य शुरू हो जाए और सभी सड़को के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष को कहा है वह स्वयं सड़को के निर्माण कार्य को शुरू कराए।

चौपाल कार्यक्रम के तहत विद्युत संबंधित कई समस्याओं की शिकायत मिली थी, जिसमे तीस से अधिक गांवो में बिजली की समस्या को ठीक कराया गया जहां जरूरत थी पोल, तार, ट्रांसफार्मर, केबल बदले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अंजरौली गांव में एक हेक्टेयर भूमि पर गौ संरक्षण स्थल का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री के सहयोग से किसान भाइयों की समस्याओं को देखते हुए गौ संरक्षण स्थल का निर्माण कराया जा रहा है मैं जिस गांव में जाता था केवल छुट्टा जानवर की समस्या बताई जाती थीं।

Please watch this video also

उत्तर प्रदेश के लोगो को 2017 के पहले अन्य प्रदेशों में हेय दृष्टि से देखा जा रहा था। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश के गुंडे सुधार गए है और रामनामी धारण कर लिया हैं। प्रदेश को योगी और देश को मोदी जी की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा शिव मूर्ति प्रसाद ने किया। उन्होंने मंत्री एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। गौ संरक्षण स्थल के भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद कृषि मंत्री ने अंजरौली गांव के ग्राम सचिवालय पर पहुंच कर समूह की दीदियो द्वारा निर्मित दीपक एवं वाई फाई संचालन का शुभारंभ किया गया जहां पर मंत्री ने समूह की दीदियों एवं ग्रामीणों को संबोधित भी किया।

इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा शिव मूर्ति प्रसाद, एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव, जिला मिशन प्रबंधक श्रीमती सरिता वर्मा, सुरेंद्र कुमार राव, गौतम वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव के अलावा अधिकारी एवं तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

वित्तीय बाजार में रिलायंस का बड़ा दांव, ग्राहकों के लिए नई सुविधाओं के साथ जियोफाइनेंस एप लॉन्च

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) ने पहले से बेहतर वित्तीय सेवाएं देने के लिए अपना ...