Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम दिन 8 नामांकन दाखिल हुए, विभिन्न पदों के कुल 19 नामांकन पत्र हुए दाखिल 28 को होगा मतदान

बिधूना। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 8 नामांकन और दाखिल हुए। इस तरह विभिन्न पदों के लिए कुल नामांकन पत्र दाखिल हुये। 4 पदों के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। वहीं अध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर दो व कोषाध्यक्ष पद पर दो, 2 उपाध्यक्ष पद पर चार व संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद दो नामांकन पत्र दािख्ल होने से इन पदों पर चुनावी घमासान होगा।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र व सदस्य रामकिशोर शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, नरवीर सिंह यादव व सूरजपाल सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए अमरेश सिंह सेंगर व राना सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश प्रजापति, संयुक्त मंत्री प्रशासन कि लिए दीप कान्त तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए रामवीर सिंह यादव, एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चन्द्रपाल व प्रशान्त सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

जिनमें अध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र कुमार पाण्डेय व अरविन्द कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए अमरेश सिंह सेंगर व राना सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र सिंह यादव, सतीश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पाल, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार शाक्य, शीलू शाक्य, रामपाल सिंह चैहान व पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार त्रिपाठी, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए परवीन खातून, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए राजीव कुमार व दीप कान्त तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए रामवीर सिंह यादव के अलावा 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया जबकि 6 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मात्र तीन शैलेन्द्र कुमार, चन्द्रपाल व प्रशान्त सिंह के नामामंकन पत्र दाखिल हुए हैं।

बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष का एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष का एक, पुस्तकालय मंत्री का एक, संयुक्त मंत्री प्रकाशन का एक व छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मात्र तीन नामांकन दाखिल होने से सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए दो-दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जबकि दो उपाध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। बताया कि नाम वापिसी के दिन मंगलवार को यदि नामांकन पत्र वापिस नहीं होता हैं तो उक्त पदों के लिए 28 दिसम्बर को मतदान कराया जायेगा।

ये नामांकन पत्र हुए दाखिल

अध्यक्ष – रवीन्द्र कुमार पाण्डेय व अरविन्द कुमार यादव।
महामंत्री – अमरेश सिंह सेंगर व राना सिंह सेंगर।
कोषाध्यक्ष – नरेन्द्र सिंह यादव, सतीश प्रजापति।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – दिनेश कुमार पाल।
उपाध्यक्ष – सुनील कुमार शाक्य, शीलू शाक्य, रामपाल सिंह चैहान व पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला
कनिष्ठ उपाध्यक्ष – आलोक कुमार त्रिपाठी।
पुस्तकालय मंत्री – परवीन खातून।
संयुक्त मंत्री प्रशासन – राजीव कुमार व दीप कान्त तिवारी ।
संयुक्त मंत्री प्रकाशन – रामवीर सिंह यादव।
6 वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य – कोई नामांकन पत्र नहीं आया।
6 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य – शैलेन्द्र कुमार, चन्द्रपाल व प्रशान्त सिंह। तीन पद खाली रहे।

औरैया: घने कोहरे के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई बड़ा हादसा, कई वाहन आपस में टकराये, तीन की मौत एक दर्जन घायल

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...