Breaking News

40 साल की काम्या अब 43 साल के बॉयफ्रेंड संग करेंगी दूसरी शादी, सगाई समारोह की ये फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने शनिवार 8 फरवरी को बॉयफ्रेंड शलभ दांग से सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 10 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। एक्ट्रेस काम्या की यह दूसरी शादी है और वह एक बेटी की मां है, उनकी बेटी आरा भी समारोह में उनके साथ नजर आईं।

40 साल की काम्या के साथ-साथ 43 साल की शलभ दांग की भी यह दूसरी शादी है। काम्या पंजाबी की पहली शादी 10 साल तक चली थी, फिर उन्होंने बिजनैसमैन पति से 2013 में तलाक ले लिया। इनकी बेटी आरा की उम्र 10 साल है।

शलभ दांग कई प्राइवेट कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। दिल्ली से ताल्लुख रखने वाले शलभ फिलहाल फोर्टीज हेल्थ केयर में सेल्स हेड के पद पर काम कर रहे हैं।

कपल 10 फरवरी को सात फेरे लेगा। इसके साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ दिल्ली में रिसेप्शन देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करे तो, काम्या पंजाबी को ‘बानो में तेरी दुल्हन’, ‘अस्तितवा, एक प्रेम कहानी’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘मर्यादा’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए जाना जाता है। काम्या ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ में भी भाग लिया था।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...