Breaking News

OMG : मुर्गे की हत्या को लेकर मचा बवाल, मामला दर्ज, आरोपी अभी भी फरार

बिहार में आय दिन लूट मार की खबर तो आती रहती है। बिहार पुलिस भी क्या करे? बिहार पुलिस भी प्रतिदिन चोरों और अपराधियों को पकड़ने का दावा करती रहती है। लेकिन अभी बिहार पुलिस एक अजीब केस को सुलझाने में लगी हुई है। यह केस ऐसा है कि बिहार पुलिस खुद हैरान है।

जी हाँ यह खबर बिहार के केमूर जिले की है जहां एक मुर्गे के मर्डर को लेकर बवाल मचा हुआ है। बिहार पुलिस फिलहाल मुर्गे के हत्यारे की तलाश करने में लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की यह घटना है जहां की निवासी कमला देवी ने अपने गाँव में एक मुर्गा फार्म खोल के रखा हुआ है।

घटना कुछ इस प्रकार घटित हुई जब उनके पड़ोसी ने उनके फार्म के एक मुर्गे को पकड़ कर मार डाला। अब मुर्गे की हत्या को लेकर दोनों पड़ोसियों में इतना विवाद हो गया कि पुलिस को बीच में आना पड़ गया। जी हाँ घटना कुछ सुनने में अजीब सी लगती है परंतु उतनी ही दिलचस्प भी सुनाई पड़ती है।

मुर्गा फार्म की मालिक कमला देवी ने मुर्गे की हत्या को लेकर केस कर दिया और उसकी जांच की प्राथमिकता दर्ज करा दी। अभी पुलिस अपराधी को तलाशने में लगी हुई है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी ने मुर्गे को दौड़कर पकड़ लिया और दोनों पड़ोसी का विवाद बढने पर आरोपियों ने कमला देवी को उनके बेटे को भी मारा।

इसके बाद कमला देवी ने दुर्गावाती थाने में केस दर्ज करवा दिया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुर्गे का पोस्टमार्टम प्रखण्ड पशु अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। इसी बीच मुर्गे के हत्या को लेकर सात लोगों पर प्राथमिकता दर्ज करा दी गयी है।

डॉक्टर के आए बयान ने मामले को कुछ ज्यादा ही पेचीदा और दिलचस्प बना दिया है। डॉक्टर के आए बयान के मुताबिक मुर्गे के गर्दन पर ब्लड रुकने के सबूत मिले है। अब इसकी रिपोर्ट पुलिस के पास आना बाकी रह गई है, फिर इस मामले में पुलिस आगे कि कार्यवाही जारी रखेगी।

ऐसी रोचक खबरों के लिए आप हमे फॉलो भी कर सकते है और अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताए।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में मानसी साहू बनीं मिस खुन खुन जी

लखनऊ। आज प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के निर्देशन में खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज ...