Breaking News

बीजेपी प्रवक्ता संबित ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा :’हिंदुओं का दुश्मन…’

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधावर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पार्टी को हिंदुओं का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सीएए और एनपीआर को लेकर देश में भ्रम का माहौल बना रही हैं। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस प्रोटेस्ट की आड़ पर उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

संबित पात्रा ने कहाः

  • 2004 में सोनिया जी ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया
  • 2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
  • 2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई।
  • 2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।
  • 16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं।
  • 17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं।
  • 9 जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।
  • 11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।

About News Room lko

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...