Breaking News

द ब्लैक प्रिंस में दिखेगा इतिहास

पंजाबी अभिनेता एवं गीतकार सतेंद्र सरताज पंजाब के आखिरी महाराजा दलीप सिंह की बायोपिक ‘द ब्लैक प्रिंस’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। फिल्म में महारानी विक्टोरिया के साथ उनके संबंधों पर अधिक जोर दिया गया है। फिल्म में सतेंद्र सरताज महाराजा दलीप सिंह और अमांडा रूट महारानी विक्टोरिया की भूमिका में हैं। वहीं शबाना आजमी रानी जिंदान का किरदार निभाती दिखेंगी।
सरताज की बतौर अभिनेता यह पहली फिल्म है। ‘द ब्लैक प्रिंस’ का ट्रेलर कांस में 20 मई को ‘द इंडियन पवेलियन’ में लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर ‘एक्स-मेनरू फर्स्ट क्लास’ के अभिनेता जेसन फ्लेमिंग भी मौजूद रहेंगे। ‘द ब्लैक प्रिंस’ का निर्देशन भारतीय-मूल के ब्रितानी निर्देशक कवि राज ने किया है। फिल्म 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


About Samar Saleel

Check Also

शादी के लिए एक्ट्रेस को मिल रहे हैं कई प्रपोजल, फिर भी क्यों नहीं बन पा रही बात?

टीवी और साउथ के बाद अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही नुसरत ...