Breaking News

ग्रहों के राजा की बरसने वाली है कृपा, होगा सभी राशियों के लिए उत्तम…

आज रविवार का दिन है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में सूर्य केा आत्मा का कारक माना गया है, इसके साथ ही सूर्य को ही आपके माना सम्मान व अपमान का कारक भी माना जाता है। ये एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया और रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –समय मध्यम है। आज कुछ भी बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। मन में आलस्य व निराशा के भाव के बीच कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

2. वृषभ राशि –कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएँगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार सम्भव है।

3. मिथुन राशि –आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।

4. कर्क राशि –आलस त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

5. सिंह राशि –आप की जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव व शारीरिक कष्ट संभव। आलस हावी रहेगा।

6. कन्या राशि –दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियो से विवाद होगा। माता पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

7. तुला राशि –सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा। ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहे। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा।

8. वृश्चिक राशि –आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना के बीच निवेश से लाभ संभव। सुख-साधन बढ़ेंगे।

9. धनु राशि –आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

10. मकर राशि –समय उत्तम है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधो में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

11. कुम्भ राशि –आज का दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन संभव।

12. मीन राशि –आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आप की ख्याति बढेगी।

??आज का पंचांग-06 दिसंबर 2020??

तिथि षष्ठी – 19:47:09 तक
नक्षत्र आश्लेषा – 14:46:12 तक
करण गर – 08:03:51 तक, वणिज – 19:47:09 तक
ऋतु हेमन्त
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग एन्द्र – 08:12:08 तक, वैधृति – 30:27:09 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:00:29
सूर्यास्त 17:24:08

?चन्द्र राशि कर्क – 14:46:12 तक
चन्द्रोदय 22:49:59
चन्द्रास्त 11:45:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:23:39

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:00:59 से 16:42:34 तक
कुलिक 16:00:59 से 16:42:34 तक
कंटक 10:28:22 से 11:09:56 तक
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:51:31 से 12:33:06 तक
यमघण्ट 13:14:40 से 13:56:15 तक
यमगण्ड 12:12:19 से 13:30:16 तक
गुलिक काल 14:48:14 से 16:06:11 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:51:31 से 12:33:06 तक
☀️ दिशा शूल पश्चिम
? ताराबल – अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
? चन्द्रबल – वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ।

जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...