Breaking News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून इन हिस्सों में करेगा एंट्री

दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मौसम विभाग ने साफ किया है कि मानसून अपनी तय गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच मुंबई में झमाझम बारिश हुई है।मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों में गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

वहीं अब यहां तापमान में गिरावट होगी। हालांकि मुंबई में गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश हुई थी। IMD ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी.

भारत को कवर करने में मॉनसून कई दिन पीछे चल रहा हैआज भी कई जगह बारिश हो सकती है। विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 31 मई से अब तक दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। साथ ही कर्नाटक के मंगलुरु में डेरालाकट्टे के आसमान में बारिश के बाद इंद्रधनुष बनते हुए भी देखा गया।

About News Room lko

Check Also

सुप्रिया सुले का CM फडणवीस को पत्र, कहा- पहलगाम के मृतकों के परिजनों को दें नागरिक शौर्य पुरस्कार

पुणे:  पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस ...