Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : एक दिया भारत माता के महान सपूतो के नाम

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज 14 अगस्त 2022 को सायं 5 बजे विभाजन विभीषिका दिवस पर पदयात्रा कर आमजन को जागरूक किया गया। जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरानगर लखनऊ के सामने एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित “एक दिया भारत माता के महान सपूतो के नाम” सामूहिक वंदेमातरम गान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज विभाजन विभीषिका दिवस पर भूतनाथ जनसेवा केंद्र से मेट्रो स्टेशन होते हुए बी-ब्लॉक साई बाबा मंदिर तक सैकड़ो अधिवक्ताओं व युवाओं ने पैदल मार्च किया। इस अवसर पर लखनऊ की यशस्वी महापौर संयुक्ता भाटिया ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी लोगों के लिए शर्मनाक है। विभाजन की त्रासदी आम हिंदुस्तानी ने झेली है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हिंदुस्तान का काला अध्याय है।

उन्होंने भारत माता के महान सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए एक दिया जलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष व सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने कहा कि दो व्यक्तियों की जिद के कारण ही देश का विभाजन हुआ। आम हिंदुस्तानियों को विभाजन के संदर्भ में बताया भी नहीं गया।

इस मौके पर भूतनाथ पर गुब्बारों से सजावट कर भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को तिरंगा वितरित किया गया। पान दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मोदी को महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा 101 तिरंगा झंडा भी भेंट किया गया।सभी ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गान भी किया।

शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह महामंत्री व भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, शलभ दिक्षित, मनीष श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अनूप त्रिपाठी, अंजनी श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, पान दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मोदी सहित सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

घर में घुसकर ‘कबूतर’ ने मां-बेटे पर बरसाईं गोलियां, छोटे भाई को मारने आए थे, बड़े को मार डाला;

मुरादनगर: यूपी के मुरादनगर स्थित धेदा गांव में रविवार रात रंजिश के चलते घर में घुसकर ...