Breaking News

जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे SDM-SSP के सामने व्यक्ति ने खुद को आग लगाई

सहारनपुर:  सहारनपुर में चिलकाना के सुल्तानपुर सीएचसी के पास सरदार वेद प्रकाश तथा जैन समाज की भूमिका विवाद लंबे समय से चल रहा है। जिला प्रशासन ने अनेक बार भूमि की पैमाइश कर दी है। इससे समय पहले एसडीएम के आदेश नायाब तहसीलदार जैन समाज के पक्ष में भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। लेकिन सरदार वेद प्रकाश के लोगों ने विरोध किया। उस समय प्रशासन वापस चला गया था।

शनिवार को एसडीएम सदर अंकुर वर्मा, एएसपी विवेक तिवारी पुलिस टीम को लेकर अचानक जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंच गए। कब्जा दिलाने से पूर्व दूसरे पक्ष को सूचना भी नहीं दी गई। सरदार वेदप्रकाश ने कब्जा दिलाने का विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने उसकी एक न सुनी।

परेशान सरदार वेदप्रकाश ने खेत में लगे ट्यूबवेल से डीजल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया तथा आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया। आग लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम तथा पुलिस मौके से चली गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को पीजीआई में भेजा है। वेद प्रकाश के भाई लाजपत राय की पत्नी विनोद ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके पक्ष में कोई भी निर्णय नहीं ले रहा है। जब भी प्रशासन मौके पर पहुंचा है। उन्हें सूचना नहीं दी जाती है। आज भी पुलिस ने घर की दो जिम्मेदार महिलाओं को पहले थाने में बिठा लिया। उसके बाद यहां पीएससी तथा पुलिस बल के साथ आकर जबरदस्ती कब्जा करना चाहा।

About News Desk (P)

Check Also

AI Seminar में बोले Dr Rajeshwar Singh- भारत को AI क्रांति का नेतृत्व करना चाहिए

लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) शब्द गढ़े जाने के बाद से AI ने अभूतपूर्व प्रगति ...