Breaking News

बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए हुआ आरक्षित, दावेदारों की सक्रियता बढ़ी, छह में चार बार मिश्रा परिवार का रहा कब्जा

बिधूना। नगर पंचायत बिधूना का अध्यक्ष पद एक बार फिर से महिला के लिए आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की सक्रियता बढ़ गयी है। नगर विकास विभाग द्वारा सोमवार की शाम #आरक्षण की घोषणा किये जाते ही, अब अध्यक्ष पद के दावेदार अपने परिवार की महिलाओं के नाम आगे कर जोर-शोर से चुनावी तैयारी में जुट गये हैं।

नगर पंचायत बिधूना के गठन के बाद से अब तक छह बार सन् 1988, 1994, 2000, 2006, 2012 व 2017 में नगर पंचायत बोर्ड (अध्यक्ष व सभासद पद) का चुनाव हो चुके हैं। जिसमें सिर्फ एक बार 2012 में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित रहा है। शेष पांच बार अध्यक्ष पद अनारक्षित रहा है। इस बार एक बार फिर से अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित हुआ है। जिस कारण एक बार फिर से सभी धर्म जाति व सम्प्रदाय के लोगों को अपने समाज की महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर अपने भाग्य व किस्मत को आजमाने का मौका मिला है।

जिसे कोई भी गंवाना नहीं चाहता है। जिस कारण अध्यक्ष पद के आरक्षण के इंतजार में बैठे संभावित दावेदार अब अध्यक्ष पद के महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने की घोषणा होते ही अपने-अपने परिवार की महिलाओं के चेहरे व अपने नाम पर चुनाव लड़ने को सक्रिय हो उठे हैं और चुनावी तैयारियों में जुट गये हैं।

बाल मृत्यु दर कम करने की योजना पर विस्तार से की गई चर्चा

नगर पंचायत बिधूना का गठन 1972 में हुआ था। जिसके बाद प्रशासक व तत्कालीन बख्शी (वर्तमान में अधिशासी अधिकारी) की देखरेख में इसका संचालन शुरू हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए 1988 में पहली बार हुए चुनाव में निर्दलीय श्रीकान्त मिश्रा ने जीत हासिल कर पहले अध्यक्ष बने थे। सन् 1995 में दूसरी बार हुए चुनाव में पुनः श्रीकान्त मिश्रा विजयी रहे थे। सन् 2000 में हुए तीसरे चुनाव में श्रीकान्त मिश्रा के पुत्र आदर्श कुमार मिश्रा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विजयी हुये।

सन् 2006 में हुए चौथे चुनाव में प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) ने जीत हासिल की थी। सन् 2012 में हुए पांचवें चुनाव में अध्यक्ष पद पहली बार महिला के आरक्षित हुआ। जिसमें आदर्श कुमार मिश्रा की पत्नी मनोज कुमारी मिश्रा (सीमा मिश्रा) विजयी हुयीं। सन् 2017 में हुए छठवें चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में अमित कुमार बाथम (लल्तू) विजयी रहे थे।

इस प्रकार अब तक छह बार हुये चुनाव में चार बार मिश्र परिवार सदस्य अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ। इस बार फिर से अध्यक्ष पद महिला वर्ग के आरक्षित होने के कारण पूर्व अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने अपने छोटे भाई स्व. अतुल कुमार मिश्रा की पत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं उनके द्वारा अपने समर्थको के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति भी बनायी जाने लगी है। वहीं भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस ने भी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए सशक्त दावेदार की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा पूर्व विधायक/पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) ने इस बार भी अपनी पत्नी कल्पना गुप्ता को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं।

वहीं निवर्तमान #चेयरमैन अमित कुमार बाथम (लल्तू) एक बार फिर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने कहा कि अब वह अपनी पत्नी राधा बाथम के लिए पार्टी हाईकमान से टिकट मांगेंगे। इसके अलावा अन्य दावेदार भी चुनावी गुणा-गणित लगाने में जुट गये हैं।

पिछले छह चुनावों के विजयी व दूसरे नम्बर के पराजित प्रत्याशी

पहला चुनाव 1988 – श्रीकान्त मिश्रा विजयी, सतीश चन्द्र गोयल पराजित।
दूसरा चुनाव 1994 – श्रीकान्त मिश्र विजयी, श्रीमती सुधा मिश्रा पराजित।
तीसरा चुनाव 2000 – आदर्श कुमार मिश्रा विजयी, प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) पराजित।
चौथा चुनाव 2006 – प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) विजयी, आदर्श कुमार मिश्रा पराजित।
पांचवां चुनाव 2012 – श्रीमती मनोज कुमारी मिश्रा उर्फ सीमा मिश्रा पत्नी आदर्श कुमार मिश्रा विजयी, श्रीमती कल्पना गुप्ता पत्नी प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) पराजित।
छठवां चुनाव 2017 – अमित कुमार बाथम लल्तू विजयी, आदर्श कुमार मिश्रा पराजित।

अब तक निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं उनका कार्यकाल

श्रीकान्त मिश्रा – 26/11/1988 से 18/01/1994
प्रशासक – 18/01/1994 से 01/12/1995
श्रीकान्त मिश्रा – 01/12/1995 से 02/12/2000
आदर्श कुमार मिश्रा – 02/12/2000 से 02/12/2005
प्रशासक – 02/12/2005 से 18/12/2006
प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) – 18/12/2006 से 19/01/2012
प्रशासक – 19/01/2012 से  31/07/2012
मनोज कुमारी मिश्रा (सीमा मिश्रा) – 31/07/2012 से 15/08/2017
प्रशासक – 15/08/2017 से 12/12/2017
अमित कुमार बाथम (लल्तू) – 12/12/2017 से वर्तमान तक।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...