लखनऊ। आज गांधी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रतिनिधियों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर माला अर्पण किया। उसके बाद गांधी प्रतिमा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक गांधी जी का ऋणी है, उनके द्वारा दिलाई गई आजादी की वजह से आज हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं और हजरतगंज जैसे ऐतिहासिक चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी बात रख पा रहे हैं।
अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि आजादी के समय गांधी जी ने कहा था की भारत में अमीरी गरीबी का भेदभाव मिटेगा हिंदू मुसलमान दोनों आपस में भाईचारा बनाकर रहेंगे। लेकिन आजादी के 75 साल के बाद ऐसा नहीं हो पा रहा है, पुनः एक बार भारत में जाति धर्म के आधार पर देश को बांटने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पुनः एक बार पूरे देश को गांधी जी आवश्यकता है, जो सभी को आपस में एक कर सकें और उस समय अंग्रेजों को जैसे भगाया गया था। उसी तरह से देश को आपस में बांटने वाले जाति धर्म के नाम उनको भी इस देश से भगाया जा सके।
प्रयागराज से चलकर आए वरिष्ठ व्यापारी नेता रमेश केसरवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी एक व्यक्ति नहीं संपूर्ण विचारधारा है जो कभी भी समाप्त नहीं हो सकती। माला अर्पण करने वालों में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सुरेश जयसवाल, ताज खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद साहू, जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष फुरकान अहमद, मोहन सेठ, जितेंद्र गुप्ता रहे।