Breaking News

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर लगने वाला जाम अगले दो सप्ताह तक वाहन चालकों को करेगा परेशान, जानिए कब मिलेगी राहत

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर लगने वाला जाम अगले दो सप्ताह तक इस क्षेत्र से सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशान करेगा। आईआईटी से नेहरू प्लेस की तरफ जाते समय फ्लाईओवर के आधे हिस्से की मरम्मत हो गई है, लेकिन बचे हुए आधे हिस्से की मरम्मत में अभी दो सप्ताह का समय और लगने की संभावना है। इसके चलते 25 अप्रैल के बाद ही चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पूरी तरह से खुलेगा।

मंगलवार को इस जगह पर पुलिसकर्मी और गार्ड ट्रैफिक को चलवाते हुए दिखे, इसके बावजूद लंबा जाम लगा हुआ था। फ्लाईओवर पर चढ़ने के समय में बॉटल नेक बन रहा है, जिसकी वजह से वाहन चालक जाम में फंस रहे हैं। यहां पर आईआईटी से नेहरू प्लेस की तरफ जाने वाली दिशा में आधे कैरिज-वे पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां से मलबा हटाने का काम 14 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (नेहरू प्लेस से आईआईटी की तरफ जाने वाला कैरिज-वे 12 मार्च को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया था। इस पर मरम्त कार्य 19 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया था। बीते 31 मार्च को इस कैरिज-वे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।

इसके साथ ही दूसरे कैरिज-वे के आधे हिस्से को बंद कर दिया गया था। बीते 31 मार्च से ही यहां पर जाम की समस्या हो रही है। पुलिस द्वारा डाइवर्जन किए जाने का बावजूद यहां पर सुबह से लेकर रात तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। लगभग एक किलोमीटर का सफर करने में वाहन चालकों को 20 मिनट तक का समय यहां लग रहा है।

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...