मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 01 मई का दिन इनको समर्पित होता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है, बल्कि उनके…..
- Published by- @MrAnshulGaurav
- Sunday, May 01, 2022

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष 01 मई को देश-दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष एक मई का दिन इनको समर्पित होता है।
जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है, बल्कि उनके समस्याओं का निदान करने का भी दिन होता है।
श्रम दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने परिसर में उपस्थित श्रमिकों के साथ अपने आवास पर श्रम दिवस मनाया।

श्रमिकों ने कुलपति आवास का भ्रमण भी किया और कुलपति के साथ में वार्ता भी की। इसमें श्रमिक बबलू ने गीत सुनाया – “भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं”। कुलपति ने इन सभी के साथ चाय नाश्ता भी किया और अन्य सभी श्रमिकों ने अपने-अपने नाम क्षेत्र आदि के बारे में चर्चा की।