Breaking News

#Ranbalia की शादी में होगी ख़ास सुरक्षा, मुंबई पुलिस को मिली आमंत्रितों की लिस्ट

सूर्य के मीन मल मास के खत्म होते ही 15 अप्रैल को शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर अब मुंबई पुलिस की खुफिया शाखा के अलावा स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें भी टिक गई हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ्लैट्स के अलावा आर के हाउस की भी सघन निगरानी की जा रही है। इन इमारतों में दोनों की जोड़ी को नया नाम ‘रणबेलिया’ (#Ranbalia) भी मिला है।

रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा में अपनी कुछ खास आदतों के लिए काफी ‘मशहूर’ हैं। लेट नाइट पार्टियों में जिन लोगों ने भी रणबीर को देखा है, उन्हें इसके राज भी पता हैं। पिता ऋषि कपूर की तमाम आदतों में से एक आदत रणबीर को खुलकर मस्ती करने की भी मिली है।

मां नीतू कपूर को डर इसी बात का है कि कहीं बाहर अपने दोस्तों के साथ जाने पर रणबीर कपूर कोई नया पंगा न कर बैठें लिहाजा उन्हें सोसाइटी के भीतर ही बैचलरेट पार्टी करने को कहा गया है।

रणबीर और आलिया की शादी को लेकर इतनी गोपनीयता बरते जाने के पीछे सुरक्षा को भी मुख्य कारण माना जा रहा है। मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि दोनों की शादी से पहले और बाद के कार्यक्रमों की पूरी जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है लेकिन, इसे सार्वजनिक करने पर आला अफसरों ने रोक लगा रखी है। रणबीर और आलिया की मेहंदी, संगीत और शादी के सारे कार्यक्रमों पर पुलिस की नजर रहेगी।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...