Breaking News

आज भाद्रपद मास के प्रथम दिन वृषभ राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी, कार्यसिद्धि का योग है

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र …ज्योतिष में चंद्र को मंत्री माना जाता है। वहीं कुंडली में भी चंद्र मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफ़ेद व रत्न मोती है। इस दिन की कारक देव स्वयं महादेव हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि – निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव व्यथित करेंगे। कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। निराशा से बचें।

2. वृषभ राशि – बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। बहनों से विवाद होगा।कोशिश को बीच में न छोड़े ।

3. मिथुन राशि – आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता हैं । जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि होगी। संभल कर रहें।

4. कर्क राशि – कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। वाणी में संयम रखें।

5. सिंह राशि – संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें।

6. कन्या राशि – अपने संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें ।

7. तुला राशि – कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। सोच समाज कर कार्य करें।

8. वृश्चिक राशि – कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। मेहनत आपको विजेता बनाएगी।

9. धनु राशि – समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसे नहीं मिलता अपनी बारी का इंतजार करे।सब्र का फल मीठा होता है ।कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। सब्र से काम लें।

10. मकर राशि – आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होगा। संभल कर चलें।

11. कुम्भ राशि – पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। तनाव तथा पीड़ा सम्भव है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। ध्यान लगा कर काम करें।

12. मीन राशि – यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है, जोखिम न लें।

☀️?आज का पंचांग – 23 अगस्त 2021?☀️

तिथि प्रतिपदा – 16:33:05 तक
नक्षत्र शतभिषा – 19:26:27 तक
करण कौलव – 16:33:05 तक, तैतिल – 28:15:27 तक
ऋतु वर्षा
मास भाद्र पद
पक्ष कृष्ण
योग अतिगंड – 08:32:36 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:54:10
सूर्यास्त 18:53:02

?चन्द्र राशि कुम्भ
चन्द्रोदय 19:47:00
चन्द्रास्त 06:25:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:58:51

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल 14:00:58 से 15:38:19 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:37:00 से 12:19:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...