Breaking News

आज के दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महान खिलाडी ने दोहरा शतक लगाकर रचा था इतिहास

अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक आज ही के दिन लगा था। ये दोहरा शतक किसी और ने नहीं बल्कि भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लगाया था।

सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी, 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। सचिन ने इस दिन केवल 147 गेंदों पर 25 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी।

सचिन की इस पारी के दम पर टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 401 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी 42.5 ओवर में 242 रन पर सिमट गई थी।

एक दिवसीय क्रिकेट में अब तक आठ दोहरे शतक लग चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगाए हैं। जबकि सचिन और रोहित के अलावा भारत के ही वीरेंद्र सहवाग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, पाकिस्तान के फखर जमान एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक लगा चुके हैं।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...