Breaking News

Tokyo Olympics: 33 वर्षों बाद बदलेगी भारत की किस्मत, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी से हैं बड़ी उम्मीदें

खेलों का महाकुंभ ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारत के लिए ओलंपिक पहले दिन मैदान में तीरंदाजी की टीम होगी। एक तरफ सभी लोग ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी में जुटे होंगे, दूसरी ओर तीरंदाज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

रांची में जन्मी दीपिका का बचपन गरीबी में बीता। पिता शिवनारायण महातो ऑटो रिक्शा ड्राइवर थे जबकि मां गीता नर्स थीं। 2012 में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 होने पर दीपिका चर्चा में आई थी।

दीपिका महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी सुबह 5 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला पुरुषों की व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का होगा जो सुबह9:30 बजे से शुरू होगा।

वह 2 ओलिम्पिक खेल चुकी हैं। दीपिका ने हाल में विश्व कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रिकर्व, युगल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। दीपिका ने बीते साल ही तीरंदाज अतनु दास के साथ शादी की। अतनु भी टोक्यो ओलिम्पिक जा रहे हैं।

ओलंपिक में दीपिका कुमारी अपने मुकाबले के साथ अभियान की शुरूआत करेंगी। तीरंदाजी में रैंकिंग राउंड शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। जिसमें दीपिका कुमारी, अतानु दास और अन्य एथलीट शामिल होंगे।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...