Breaking News

नवी मुंबई में देह व्यापार चलाने के आरोप में दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार, आठ को किया गया रेस्क्यू

नवी मुंबई में देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने छह महिलाओं को बचाया है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजीव शेजवाल ने बताया कि बुधवार को रात के नौ बजे नवी मुंबई के खारघर इलाके में छापेमारी की गई। अधिकारी ने कहा, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कुछ अफ्रीकी महिलाएं एक घर में देह व्यापार चला रही थी। पुलिस ने उनके परिसर में छापेमारी करते हुए दो को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई।

छापेमारी के दौरान आठ अफ्रीकी महिलाओं को बचाया भी गया। उनकी उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है। उन्हें फिलहाल बचाव गृह में रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (लोगों की तस्करी), 120बी (आपराधिक साजिश), अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम,1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे में एक व्यक्ति ने कंपनी के मालिक को मारी चाकू
ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पूरानी कंपनी के मालिक को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सोमई प्रजापति के तौर पर की गई है। बुधवार को आरोपी कंपनी के परिसर में गया और मालिक से मजदूरी मांगने लगा। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और आरोपी ने कंपनी के मालिक को चाकू मार दी।इस घटना के तुरंत बाद ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

About News Desk (P)

Check Also

महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी; सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा, विकसित भारत के लिए महिलाओं को सराहा

तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में चुनाव ...