Breaking News

विधानसभा आलू कांड में दो समाजवादी कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ। विधानसभा के बहार आलू फेकने वाले घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की गयी है।

फेंका विधानसभा के बाहर

विधानसभा आलू कांड में दो 2 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये हैं। 6 जनवरी दिन को लखनऊ विधानसभा के बाहर आलू फेकने की घटना को अंजाम दिया गया था।

  • आलू की कम कीमतों से परेशान किसानों ने विधानसभा के बहार आलू फेके थे।
  • इस पूरे मामले की जाँच में पुलिस लगी हुई थी।
  • जिसमे से शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दी।
  • एसएसपी ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की है।
  • इसके आलावा करीब 10 हजार फोनकाल्स कि छानबीन के बाद यह बात साफ हुआ।
  • इसके बाद यह जानकारी सामने आयी कि इसमें 6 लोग शामिल थे।
  • इस पुरे घटना कि पूरी प्लानिंग कन्नौज में की गयी थी
  • इसमें शामिल सभी लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
  • बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अंकित चैहान और ड्राईवर प्रदीप है।
    ये है मामला:-
  • 6 जनवरी को लखनऊ विधानसभा के सामने किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया था।
  • 5 जनवरी शुक्रवार की रात किसानों ने रात भर यूपी विधानसभा के सामने आलू फेकें था।
  • इस बात की भनक न तो खुफिया एजेंसियों को लगी और न ही पुलिस को।
  • बताया जा रहा है कि किसान आलू का सही दाम नहीं मिलने से परेशान थे।
  • किसानों को आलू की कीमत 4 रुपये प्रति किलो की मिल रही थी।
  • जबकि किसानों कि मांग है कि उन्हें 10 रुपये प्रति किलो की दर से आलू की कीमत मिले।

ये भी पढ़े –

https://samarsaleel.com/states/congress-leadership-to-decide-coalition-alliance-with-sp/

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...