Breaking News

यूनिवर्सिटी आफ सिनसिनाटी : अमेरिका द्वारा सीएमएस छात्र को 40,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र प्रखर को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। प्रखर को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ डेलावेयर द्वारा भी उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 78 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस से उम्मीदवार ...