Breaking News

औरैया के बम्बा में मिला अज्ञात महिला का शव

औरैया। जिले में बेला क्षेत्र के शहबाजपुर बम्बा में बहकर आये महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने शहबाजपुर बम्बा में करीब 65 वर्षीय महिला का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बम्बा से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने का बहुत प्रयास किया पर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है। बताया कि मृतिका लाल रंग का ब्लाउज तथा कत्थई रंग का पेटिकोट पहने हुए है जिसका रंग गेहुआ व कमजोर शरीर है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...